Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Train Cancelled: सोनुआ में ओवरब्रिज और चक्रधरपुर में अंडरपास को लेकर आज छह घंटे का ब्लॉक, इस्पात, टाटा इतवारी, राउरकेला-टाटा समेत कई ट्रेनें रद्द
    Headlines

    Train Cancelled: सोनुआ में ओवरब्रिज और चक्रधरपुर में अंडरपास को लेकर आज छह घंटे का ब्लॉक, इस्पात, टाटा इतवारी, राउरकेला-टाटा समेत कई ट्रेनें रद्द

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024Updated:December 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल में मंगलवार को छह घंटे का मेगा ब्लॉक होगा. मेगा ब्लॉक के दौरान सोनुआ स्टेशन में नये फुट ओवरब्रिज पर गार्डर चढ़ाने का काम किया जायेगा, जबकि जर्जर हो चुके फुट ओवरब्रिज को हटाने का काम किया जायेगा. वहीं चक्रधरपुर ओवरब्रिज के पास रेलवे के अंडरपास का भी निर्माण किया जाएगा. मेगा ब्लॉक लेकर इस रूट से चलने वाली कई जोड़ी एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

    आठ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    चक्रधरपुर से होकर चलने वाली आठ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को ब्लॉक के कारण रद्द कर दिया गया है. रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग स्थित चक्रधरपुर में अंडरपास के लिये आरसीसी बॉक्स लॉचिंग के लिये 6 घंटे का ट्रॉफिक सह पावर ब्लॉक लिया जायेगा. इस ब्लॉक के दौरान 24 दिसंबर को चक्रधरपुर में आरएचएस (अंडर पास) स्थापित करने, चक्रधरपुर में ब्रिटिश काल का फुटओवर ब्रिज हटाने व सोनुआ में नये फुट ओवरब्रिज चढ़ाने का काम होगा. चक्रधरपुर में अंडरपास स्थल में ब्लॉक की तैयारी जोरों पर है. रेलवे लाइन के दोनों ओर क्रेनों की मदद से आरसीसी बॉक्स को स्थापित करने के लिए रखा जा रहा है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    आज नहीं चलेंगी ये ट्रेनें

    मंगलवार को हावड़ा-कांटाबांजी/ टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन को हावड़ा व टिटलागढ़ से, इतवारी-टाटा-इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन को इतवारी व टाटानगर से, चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू ट्रेन को चक्रधरपुर व राउरकेला से व राउरकेला-टाटा-राउरकेला मेमू ट्रेन को राउरकेला व टाटानगर से रद्द किया गया है. यह ट्रेनें मंगलवार को चक्रधरपुर नहीं आयेंगी.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    रीशिड्युल होकर चल रहीं है ये ट्रेनें

    पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस 2.30 घंटे, नई दिल्ली-एसआरसी एक्सप्रेस 2.15 घंटे रीशिड्युल होकर चल रही हैं. 24 दिसंबर को हावड़ा-सीएसटीएम दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से 6 घंटे रीशिड्युल होकर चलेगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    many trains including Ispat Rourkela-Tata cancelled Tata Itwari Train Cancelled:: Six-hour block today due to overbridge in Sonua and underpass in Chakradharpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group