
Tatanagar. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में विकास कार्यों के कारण 16-22 जून 2025 तक दो जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी. वहीं, कई अन्य आंशिक रूप से चलेंगी और एक ट्रेन का रूट बदला गया है.16 से 22 जून तक आसनसोल से आद्रा और आसनसोल मेमू ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. वहीं, झारग्राम धनबाद झारग्राम मेमू ट्रेन को 16 और 18 जून को रद्द किया गया है. टाटा आसनसोल बड़ाबूम मेमू ट्रेन को 16 से 22 जून तक आद्रा तक ही चलायी जायेगी. वहीं, भोजोडीह चंद्रपुरा ट्रेन को भी शार्ट टर्मिनेट किया गया है. खड़गपुर हटिया एक्सप्रेस को 16 और 20 जून को रिशिड्यूल दो घंटे के लिए किया गया है जबकि खड़गपुर हटिया को 17, 21 और 22जून को हटिया से खुलने पर दो घंटे रिशिड्यूल किया गया है. टाटा हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को 21 और 22 ट्रेन को डाइवर्ट कर चलाया जायेगा.
