Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Train Derailment: सहरसा विशेष ट्रेन के दो डिब्बे इटारसी में पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं
Headlines

Train Derailment: सहरसा विशेष ट्रेन के दो डिब्बे इटारसी में पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

News DeskBy News DeskAugust 13, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Itarsi . मध्यप्रदेश के इटारसी स्टेशन पर सोमवार शाम को रानी कमलापति-सहरसा विशेष ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल रेलवे डिवीजन के तहत इटारसी स्टेशन पर शाम छह बजकर 10 मिनट पर हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. उन्होंने बताया, ‘ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचने ही वाली थी कि उसके थर्ड एसी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए.’

उन्होंने कहा कि संभावित बड़ा हादसा टल गया क्योंकि जब दो डिब्बे पटरी से उतरे, तब ट्रेन की रफ्तार पांच किलोमीटर से भी कम थी. श्रीवास्तव ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. सीपीआरओ ने बताया कि पटरी से उतरे दोनों डिब्बों को हटाकर इंजन लगाने के बाद रात नौ बजकर 10 मिनट पर ट्रेन आगे की यात्रा के लिए रवाना हुई. इटारसी जंक्शन पर रेलवे द्वारा ट्रेन के यात्रियों को जलपान परोसा गया. नर्मदापुरम जिले में इटारसी रेलवे स्टेशन भारत के सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शन में से एक है

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग से ₹60 हजार का नुकसान, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित दुकानदार को भेजी मदद
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग से ₹60 हजार का नुकसान, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित दुकानदार को भेजी मदद

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, मां दुर्गा से की विश्व कल्याण की प्रार्थना

October 17, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में एनएच-33 के निर्माण में सुस्ती पर भड़के विधायक सरयू राय, दशहरा के बाद आंदोलन की चेतावनी

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राशन वितरण में लापरवाही पर 4 BSO को शो-कॉज, खाद्यान्न पहुंचाने में देरी हुई तो संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group