Site icon Lahar Chakra

Train Incident: टाटानगर-खड़गपुर सेक्शन पर जनशताब्दी से कटकर 3 हाथियों की मौत के बाद अब भी रेलवे ट्रैक के पास मंडरा रहे कई हाथी, विलाप से गूंज रहा पूरा इलाका, दहशत

Jhadgram. पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में टाटानगर-खड़गपुर सेक्शन पर बांसतला रेलवे स्टेशन के पास जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर तीन हाथियों की जान चली गई. हाथियों के दो बच्चों सहित तीनों हाथी पटरी पर कुचलकर मारे गए. पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात को हुई, जब संभवत: झारखंड के दलमा जंगल से आया हाथियों का झुंड जंगल से गुजर रहा था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खड़गपुर-टाटानगर सेक्शन पर तेज गति से आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस ने तीन हाथियों को पटरी पर कुचल दिया.

उन्होंने बताया कि उस इलाके से 30 हाथियों का झुंड गुजरने के कारण कुछ समय तक मृत हाथियों के पास तक जाना मुश्किल हो गया था. इस दर्दनाम घटना के बाद झुंड में शमील 4 अन्य हाथी भी क्षेत्र के आसपास डेरा डाले हुए है. साथ ही अपने झुंड के साथी हाथियों के मौत से काफी आक्रोशित है. झुंड के अन्य हाथी रेलवे ट्रैक पर बार बार पहुंच रहे है. जिससे आसपास पूरी तरह अफरा-तफरी का माहौल हैं. ये 4 हाथी अपने साथी हाथी के मौत का विलाप मना रहे है और इनकी दहाड़ से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है.

पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया से सटे इस स्टेशन के पास देर रात हाथियों का दल गुज रहा था. साल के जंगल स्थित इस लाइन के किनारे से हाथियों का दल अक्सर गुजरता रहता है.

सारंडा जंगल में 3 हाथियों की हुई थी मौत
कुछ दिन पहले ही सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट से तीन हाथियों की जान गई थी। ईचागढ़ में दो हाथियों की मौत हुई थी।सारंडा में दो हाथी और घायल हैं, जिनकी तलाश चल रही है। यहां नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के लिए जंगल के आसपास बम बिछा रखा है.

Exit mobile version