Site icon Lahar Chakra

Transfe/Posting: छह सीओ का तबादला, ऋषिकेश मरांडी मुसाबनी, अनुज बने चक्रधरपुर के सीओ

Ranchi. राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने छह अंचल अधिकारी और एक भूमि सुधार उप समाहर्ता का तबादला किया है. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पिछले चार में से तीन वर्ष एक ही जगह पर या गृह जिला में पदस्थापित पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. राहे के सीओ अनुज टेटे को चक्रधरपुर का सीओ, हैदरनगर के सीओ विकास पांडेय को राहे का सीओ, पीरटांड़ के सीओ ऋषिकेश मरांडी को मुसाबनी का सीओ, मुसाबनी के सीओ संतोष कुमार को हैदरनगर का सीओ, चक्रधरपुर के सीओ गिरिजा नंद किस्कू को पीरटांड़ का सीओ, रांची के एएसओ रजनी रेजिना इंदवार को पालकोट का सीओ और साहिबगंज के डीसीएलआर जयवर्द्धन कुमार को गिरिडीह का डीसीएलएल बनाया गया है.

Exit mobile version