Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»आदिवासी समाज का प्रेम विवाह पर दंड! प्रेमी-प्रेमिका को हल में बांध बैलों की तरह घुमाया, खेत जुतवाकर दोनों का किया शुद्धिकरण, यह है वजह?
    Headlines

    आदिवासी समाज का प्रेम विवाह पर दंड! प्रेमी-प्रेमिका को हल में बांध बैलों की तरह घुमाया, खेत जुतवाकर दोनों का किया शुद्धिकरण, यह है वजह?

    News DeskBy News DeskJuly 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Raigarh.ओडिशा के रायगढ़ जिले में एक आदिवासी जोड़े को सामुदायिक परंपराओं के विरुद्ध विवाह करने पर दंड के रूप में कथित तौर पर खेत जोतने के लिए मजबूर किया गया. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कथित घटना बुधवार को कल्याणसिंहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंजामाजोडी गांव में हुई. घटना का एक कथित वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें युवक और युवती को बैलों की तरह घुमाया जा रहा है और ग्रामीणों तथा समुदाय के बुजुर्गों के सामने उनसे खेत जोतने को कहा जा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, इस जोड़े ने कथित तौर पर पारंपरिक आदिवासी मानदंडों के विपरीत विवाह किया था और उन्हें सार्वजनिक रूप से ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान से गुजरना पड़ा.

    युवक पर आरोप है कि उसने अपनी बुआ (पिता की बहन) से विवाह किया है, जो कि उनके रक्त संबंधी होने के कारण समुदाय में वर्जित माना जाता है.जब यह रिश्ता प्रकाश में आया तो गांव के बुजुर्गों की एक ‘कंगारू अदालत’ गठित की गई और सार्वजनिक रूप से सजा सुनाने का आदेश दिया गया.

    Illegal Mining Accident: बंद पड़ी खदान में अवैध खनन के दौरान गैस रिसाव से 4 लोगों की मौत

    कथित तौर पर ‘अनुष्ठान’ निभाने के बाद समुदाय के नेताओं ने जोड़े को तुरंत गांव छोड़ने के लिए कहा। उनका वर्तमान ठिकाना अज्ञात है. गांव के मुखिया बिश्वनाथ कुर्शिका ने कहा, हमने ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान किया और उन्हें दंडित किया ताकि वे रक्त संबंध में विवाह करने के पाप से मुक्त हो सकें. उन्होंने दावा किया कि यदि अनुष्ठान नहीं किया जाता तो ग्रामीणों को फसल का नुकसान उठाना पड़ता क्योंकि क्षेत्र में बारिश नहीं होती।

    Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खनन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

    इस कृत्य को ‘अमानवीय’ बताते हुए रायगढ़ के उप जिलाधिकारी रमेश कुमार जेना ने कहा कि वह घटना की जानकारी लेने के लिए शनिवार को गांव जाएंगे.जेना ने कहा, जांच के दौरान दोषी पाए जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    is this the reason? they were purified by ploughing the field Tribal society's punishment for love marriage! The lovers were tied to the plough and made to walk like bulls
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Illegal Mining Accident: बंद पड़ी खदान में अवैध खनन के दौरान गैस रिसाव से 4 लोगों की मौत

    June 13, 2026

    Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खनन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

    June 13, 2026

    Ghatsila: धालभूमगढ़-चाकुलिया मुख्य सड़क पर सातकटिया जंगल के पास आपस में टकराये दो बाइक, दोनों गंभीर

    June 13, 2026
    Recent Post

    Illegal Mining Accident: बंद पड़ी खदान में अवैध खनन के दौरान गैस रिसाव से 4 लोगों की मौत

    June 13, 2026

    Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खनन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

    June 13, 2026

    Ghatsila: धालभूमगढ़-चाकुलिया मुख्य सड़क पर सातकटिया जंगल के पास आपस में टकराये दो बाइक, दोनों गंभीर

    June 13, 2026

    Road Accident: श्रद्धालुओं की कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत, एक गंभीर

    June 13, 2026

    Railway: लूटपाट का विरोध करने पर यात्री को चलती ट्रेन में गोली मारी, झारखंड का युवक अपनी पत्नी के साथ जनसाधारण एक्सप्रेस में कर रहा था सफर

    June 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group