Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»TRS Report: भारतीय कर्मचारियों का वेतन इस साल 9.4 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान, मोटर वाहन क्षेत्र में 10 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि के संकेत
    Headlines

    TRS Report: भारतीय कर्मचारियों का वेतन इस साल 9.4 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान, मोटर वाहन क्षेत्र में 10 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि के संकेत

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. भारतीय कर्मचारी इस साल विभिन्न उद्योगों में औसतन 9.4 प्रतिशत वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं. यह मजबूत आर्थिक वृद्धि और कुशल प्रतिभाओं की बढ़ती मांग का संकेत है. मानव संसाधन परामर्श कंपनी मर्सर के कुल पारिश्रमिक सर्वेक्षण (टीआरएस) के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में कर्मचारियों के वेतन में लगातार वृद्धि हुई है.

    वेतन वृद्धि 2020 के आठ प्रतिशत से 2025 में बढ़कर 9.4 प्रतिशत होने का अनुमान है. सर्वेक्षण में भारत की प्रौद्योगिकी, उपभोक्ता वस्तुओं, वित्तीय सेवाओं, विनिर्माण, मोटर वाहन, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्र की 1,550 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया. मोटर वाहन क्षेत्र में कर्मचारियों का वेतन 10 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है. पिछले साल यह 8.8 प्रतिशत रहा था. यह इलेक्ट्रिक वाहनों में वृद्धि तथा सरकार के नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ पहल के कारण संभव हो पाया है.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    विनिर्माण व इंजीनियरिंग क्षेत्र में वेतन वृद्धि आठ से बढ़कर 9.7 प्रतिशत होने का अनुमान है, जो विनिर्माण परिवेश में पुनरुत्थान को दर्शाता है. मर्सर की ‘इंडिया करियर लीडर’ मानसी सिंघल ने कहा, ‘भारत के प्रतिभा परिदृश्य में उल्लेखनीय बदलाव हो रहा है. वेतन में उछाल भी कार्यबल को नया आकार दे रहे हैं. इसके अलावा 75 प्रतिशत से अधिक संगठनों द्वारा प्रदर्शन-आधारित वेतन योजनाओं को अपनाने, अल्पावधि व दीर्घावधि दोनों में प्रदर्शन को महत्व देना समग्र बदलाव को दर्शाता है. उन्होंने कहा, जो कंपनियां इन प्रवृत्तियों को प्राथमिकता देंगी, वे प्रतिस्पर्धी बाजार में प्रतिभाओं को आकर्षित करने तथा उन्हें बनाए रखने के लिए बेहतर स्थिति में होंगी. ’’

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    indications of salary increase up to 10 percent in the automotive sector TRS Report: Salary of Indian employees is expected to increase by 9.4 percent this year
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group