Site icon Lahar Chakra

Jharkhand News: गिरिडीह में पशु लदे ट्रक ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, चालक की मौत, दरोगा घायल

Giridih: पशु लोड ट्रक का पीछा करने के दौरान पुलिस की जीप पलट गई. इस हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. यह घटना बुधवार को जीटी रोड पर निमियाघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मणटुंडा मोड़ के पास हुई है. घटना में डुमरी थाना की जीप चला रहे निजी चालक रंजीत साव की मौत हो गई. जबकि दरोगा भास्कर ठाकुर, सिपाही विवेकानंद मुर्मू, हवलदार हुलास राम घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया.
जानें कैसे हुआ हादसा
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार को डुमरी थाना के दरोगा भास्कर ठाकुर, सिपाही विवेकानंद मुर्मू, हवलदार हुलास राम और निजी चालक रंजीत साव की टीम पेट्रोलिंग पर थी. इसी दौरान पुलिस टीम ने पशु लदे ट्रक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ट्रक को लेकर धनबाद की ओर भागने लगा. जीप में बैठी पुलिस टीम ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. इसी बीच लक्ष्मणटुंडा मोड़ के पास पशु लदे वाहन ने पुलिस जीप को साइड से टक्कर मार दी. जिससे पुलिस जीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और वाहन का टायर ब्लास्ट कर गया, जिसके बाद वाहन पलट गया.

Exit mobile version