Site icon Lahar Chakra

ट्रम्प ने टैरिफ की डेडलाइन 1 अगस्त तक बढ़ाई, बांग्लादेश-जापान समेत 14 देशों पर लगाया टैरिफ, म्यांमार-लाओस पर सबसे ज्यादा 40% टैक्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को घोषणा की कि वे ग्लोबल टैरिफ बढ़ाने की अंतिम तारीख 9 जुलाई से बढ़ाकर 1 अगस्त कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश-जापान समेत 14 देशों पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान भी किया है. ट्रम्प प्रशासन ने सोमवार को सभी प्रभावित देशों को औपचारिक रूप से लेटर भेजकर इस निर्णय की जानकारी दी.

इस फैसले के तहत कुछ देशों पर 25% टैक्स लगाया गया है, जबकि कुछ पर 30% से 40% तक का भारी शुल्क लगाया गया है. ट्रम्प ने सबसे पहले जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग को पत्र भेजा, फिर दूसरे देशों को भी सूचना दी.

सबसे ज्यादा टैरिफ दरें:

दक्षिण अफ्रीका और बोस्निया एंड हर्जेगोविना पर 30%

25% टैरिफ वाले देश:

चीन बोला- धमकी मत दो

ट्रम्प की टैरिफ चेतावनी का ब्रिक्स के प्रमुख देश चीन ने कड़ा विरोध किया है. चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, ब्रिक्स अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक मंच पर एक सकारात्मक संगठन है. निंग ने कहा, चीन किसी भी प्रकार के टैरिफ और ट्रेड वॉर का विरोध करता है. टैरिफ लगाने के नाम पर धमकाना अथवा गैरजरूरी दबाव डालने का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा.

Exit mobile version