
Dhanbad. धनबाद जिले में दून एक्सप्रेस के एक डिब्बे से शुक्रवार को भारतीय ‘फ्लैपशेल’ प्रजाति के कुल 78 कछुए जब्त किए गए.पुलिस ने यह जानकारी दी.रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन के पहुंचते ही एक टीम ने तलाशी ली और डिब्बे में सीट के नीचे जूट के छह बोरे बरामद किए.
अधिकारी ने कहा, ‘जब किसी भी यात्री ने इस बैग को अपना बताते हुए नहीं लिया तो उन्हें खोला गया.हमें उन बैगों में भारतीय फ्लैपशेल कछुए मिले, जो जिंदा थे. अधिकारी ने बताया कि यह तलाशी ‘ऑपरेशन विलेप’ के तहत की गई, जो वन्यजीवों और पशु अंगों की तस्करी से निपटने के लिए आरपीएफ का एक अभियान है. उन्होंने बताया कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जब्त कछुओं को धनबाद वन प्रभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया.
