Site icon Lahar Chakra

कपाली के शिवम हत्याकांड में दो गिरफ्तार, सोनारी-डोबो मार्ग चार घंटे रहा जाम

जमशेदपुर. सरायकेला खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत कमारगोड़ा में गुरुवार तड़के हुए सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी 20 वर्षीय शिवम सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों युवकों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद आक्रोशित परिजनों एवं बस्ती वासियों ने सोनारी- डोबो मार्ग को जाम कर करीब चार घंटा प्रदर्शन किया. परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि आपसी रंजिश में युवक की हत्या की गई है. फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. उन्होंने परिजनों को अस्वस्त किया कि जो भी दोषी होगा उन्हें बक्सा नहीं जाएगा. उसके बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए.

Exit mobile version