Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Road Accident: गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा; परीक्षा देने जा रहे दो भाइयों को बस ने रौंदा, दोनों की मौत

Gumla. बस मून लाइट व बाइक की टक्कर में दो भाई अमित असुर (25) व अविनाश असुर (26) की मौत हो गयी. दोनों भाई बाइक से केओ कॉलेज गुमला में परीक्षा देने के लिए घर से निकले थे. इस दौरान चैनपुर के बेंदोरा स्थित अनुमंडल कार्यालय के समीप विपरीत दिशा से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित असुर का सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी, जबकि अविनाश असुर घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे.

उन्होंने अमित असुर के बैग में रखे आधार कार्ड व एडमिट कार्ड से दोनों की पहचान की. वहीं घायल अविनाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए मून लाइट बस व बाइक को जब्त कर लिया. साथ ही दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया. वहीं उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गयी. घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक ही परिवार से दो चचेरे भाइयों की मौत पर परिजनों समेत पूरे गांव में मातम छा गया है.

Exit mobile version