Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»एक ही रात दो कारोबारियों से छिनतई, जेवर और चावल व्यवसायी को बनाया निशाना
Headlines

एक ही रात दो कारोबारियों से छिनतई, जेवर और चावल व्यवसायी को बनाया निशाना

News DeskBy News DeskAugust 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में सोने के जेवरात की दो बड़ी छिनतई की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. पहली घटना पटमदा प्रखंड के कमलपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां कटिन चौक बाजार में श्री श्याम ज्वैलर्स के मालिक माणिक स्वर्णकार को बदमाशों ने निशाना बनाया. दुकान बंद करने के बाद जब वे अपने घर लौट रहे थे, तब बड़ाभूम-बांदोवान सड़क पर श्याम भंडार नामक दुकान पर रुके. तभी बाइक सवार बदमाश घात लगाकर पहुंचे और ₹7 लाख रुपये के सोने के गहनों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है.

दूसरी घटना परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी इलाके में हुई. यहां छोटा हनुमान मंदिर के पास चावल व्यवसायी अमित सिंह से कुछ युवकों ने मारपीट की और उनकी सोने की अंगूठी, चेन और ब्रेसलेट छीन लिए. अमित सिंह अपनी कार से घर लौट रहे थे, जब रास्ते में खड़ी बाइकों को हटाने को लेकर युवकों से बहस हुई. विवाद बढ़ने पर युवकों ने उन पर हमला कर दिया और जेवर लूटकर भाग गए. उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी है, और मामले की जांच की जा रही है. दोनों घटनाओं के बाद व्यापारियों में भय का माहौल है और जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई जा रही है.

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026
Recent Post

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group