Site icon Lahar Chakra

टाटा स्टील बर्मामाइंस टेक्निकल इंटीट्यूट में दो दिवसीय टेक फेस्ट शुरू

Jamshedpur. टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा टाटा स्टील बर्मामाइंस टेक्निकल इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय टेक फेस्ट 2023 का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा ने शुक्रवार को किया.

इसमें शहर के लगभग 18 स्कूल एवं 12 कॉलेजों ने हिस्सा लिया. इंस्टीट्यूट के सहायक प्रबंधक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि टेक फेस्ट के आयोजन का उद्देश्य स्कूली बच्चों एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे विज्ञान से संबंधित किए गए नए अविष्कार को लोगों के समक्ष प्रदर्शित कर सकें.

टेक फेस्ट का थीम तकनीकी ज्ञान से जीवन आसान है. उन्होंने बताया कि आम जीवन में विज्ञान के माध्यम से जीवन को कैसे सुरक्षित एवं आसान बनाया जाए इस थीम पर बच्चों द्वारा किए नए नए अविष्कार को प्रदर्शित किया गया है.

Exit mobile version