Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: रील बनाने के चक्कर में घाघरा डैम में गिरकर सूचना जनसंपर्क विभाग से जुड़े दो कर्मचारियों की मौत, मंईयां सम्मान योजना के प्रचार के लिए आये थे दोनों

Hazaribag.सूचना जनसंपर्क विभाग से जुड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी के दो स्टाफ आशीष व विशाल रील बनाने के चक्कर में घाघरा डैम में पत्थर पर गिर गये. यह घटना मंगलवार की शाम चार बजे की है. मृतक आशीष कुमार पासवान कटकमदाग प्रखंड व विशाल कुमार राम सदर प्रखंड चानो बहेरी के रहनेवाले थे. दोनों दोनों युवक मंईयां सम्मान योजना का प्रचार करने डैम क्षेत्र में आए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे डैम में नहाने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे पत्थर पर गिर गए1

इस हादसे में दोनों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. विभाग के अनुसार, प्रचार वाहन केरेडारी प्रखंड के खपिया और ओमे के लिए निकला था, जबकि घटनास्थल घाघरा डैम खपिया और ओमे रूट से अलग है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. सूचना जनसंपर्क विभाग के प्रचार वाहन (जेएच 01 एफडब्लू 7105) से दोनों युवक घाघरा डैम पहुंचे थे.

झरना देखकर विशाल पासवान और आशीष रविदास रील बनाने के लिए डैम के ऊपर चढ़ गये. इसी क्रम में एक युवक का पैर फिसल गया. साथ ही दूसरे युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया. इसी क्रम में दोनों फिसलकर वाटर फॉल के साथ करीब 100 फीट नीचे घाघरा डैम में गिर गये. दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटे आयीं. जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. हेवई पंचायत की समाजसेवी अमित दुबे ने घटना की जानकारी केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार को दी.

Exit mobile version