Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Mahakumbh : महाकुंभ में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, झारखंड को न्योता देने यूपी से पहुंचे योगी सरकार के दो मंत्री, जानें क्या होगा खास
    Headlines

    Mahakumbh : महाकुंभ में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, झारखंड को न्योता देने यूपी से पहुंचे योगी सरकार के दो मंत्री, जानें क्या होगा खास

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024Updated:December 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान करने के लिए देश-विदेश से 45 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आयेंगे. 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ की भव्य तैयारी में उत्तर प्रदेश की सरकार जुटी है. महाकुंभ को भारत की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनाया जा रहा है. महाकुंभ भारत की विविधता को समेटते हुए अनेकता में एकता का उत्सव होगा. उत्तर प्रदेश सरकार महाकुंभ-2025 का न्योता भारत के सभी राज्यों समेत पूरे विश्व में भेज रही है. झारखंड के लोगों को महाकुंभ का न्योता देने के लिए यूपी के दो मंत्रियों ने रोड-शो किया. यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और जेल राज्यमंत्री सुरेश राही ने राजधानी में पत्रकारों को महाकुंभ की तैयारी की जानकारी दी.

    इस मौके पर मंत्री श्री उपाध्याय ने बताया कि राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित झारखंड की समस्त जनता को महाकुंभ बुला रहा है. श्रद्धालुओं के स्वागत और सुविधा के लिए यूपी सरकार ने व्यापक तैयारी की है. मंत्री ने बताया कि मेला के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं का विशेष ध्यान रखा गया है. बड़े पैमाने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होगी.

    डिजिटल सुविधाओं से लैस होगा महाकुंभ, 900 विशेष ट्रेनें चलेंगी

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भव्य एवं डिजिटल महाकुंभ के लिए प्रतिबद्ध है. महाकुंभ की वेबसाइट, ऐप, 11 भाषाओं में एआइ चेट बॉट, वाहनों के लिए क्यूआर आधारित पास, बहुभाषीय डिजिटल खोया पाया केंद्र, स्वच्छता व टेंटों की आइसीटी निगरानी, आपदा प्रबंधन सहित 530 परियोजनाओं की निगरानी सॉफ्टवेयर आधारित होगी. श्री उपाध्याय ने कहा कि मेला में आनेवाले वाहनों को बेहतर पार्किंग सुविधा के लिए 101 स्मार्ट पार्किंग बनायी गयी हैं. प्रतिदिन पांच लाख गाड़ियों की पार्किंग सुविधा होगी. मंत्री ने बताया कि महाकुंभ के दौरान सात हजार स्पेशल बसें और 900 विशेष ट्रेनें भक्तों की सुविधा के लिए चलायी जायेंगी. प्रयागराज के नौ रेलवे स्टेशन का इस्तेमाल किया जायेगा.

    गंगा के किनारे 15.25 किमी क्षेत्र में रिवर फ्रंट

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    घाटों पर स्नान करने आये भक्तों पर हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा करेंगे. महाकुंभ नगरी में 33 पुराने और नये पक्के घाट बनाये गये हैं. मुंबई की मरीन ड्राइव की तर्ज पर गंगा के किनारे 15.25 किमी क्षेत्र में रिवर फ्रंट का निर्माण कराया गया है. इसके अलावा इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर को अपग्रेड किया गया है. इससे भीड़ प्रबंधन में सहायता मिलेगी. सीसीटीवी कैमरों को देखने के लिए 52 सीटर चार व्यूइंग सेंटर स्थापित किये गये हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BIG NEWS TODAY'S BREAKING NEWS know what will be special Mahakumbh: 45 crore devotees expected to come to Mahakumbh NEWS INDIA NEWS TODAY'S TODAY'S LATEST TRENDING NOW two ministers of Yogi government reached from UP to invite Jharkhand आज की ताजा न्यूज़ आज की बड़ी खबर आज की ब्रेंकिग न्यूज़ हिंन्दी न्यूज़ हिंन्दी समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group