Site icon Lahar Chakra

NTPC DGM की हत्या के मामले में दो और आरोपियों को हिरासत में लिया गया, विरोध में ‘केरेडारी कोल माइंस’ के कर्मचारी हड़ताल पर गये, उत्पादन ठप

Hazaribag. हजारीबाग जिले में एनटीपीसी के एक अधिकारी की हत्या के मामले में दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि एनटीपीसी के ‘केरेडारी कोल माइंस’ में उप महाप्रबंधक (डिस्पैच) के पद पर तैनात कुमार गौरव (40) की हत्या के सिलसिले में अब तक कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर गिरफ्तारियां की जाएंगी.

पुलिस ने बताया कि गौरव शनिवार की सुबह हजारीबाग स्थित अपने आवास से कोयला खदान की ओर जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो हथियारबंद लोगों ने कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह मोड़ के पास उनकी कार रोकी और उन्हें गोली मार दी. उसने बताया कि ‘केरेडारी कोल माइंस’ के कर्मचारी इस घटना के खिलाफ हड़ताल कर रहे हैं. वे सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

Exit mobile version