Site icon Lahar Chakra

Naxal Encounter: बोकारो में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, दो जवान जख्मी, AK-47 और इंसास राइफल जैसे आधुनिक हथियार मिले

Bokaro.झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार की सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गये। पुलिस ने यह जानकारी दी. यह मुठभेड़ पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में तड़के हुई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है, जिनमें एके-47 और इंसास राइफल जैसे आधुनिक हथियार भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभी भी तलाशी अभियान जारी है.

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को देखकर नक्सलियों ने उनको निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया और देखते ही देखते दोनों ओर जमकर गोलीबारी शुरू हो गई. मुठभेड़ में एक महिला नक्सली सहित 2 नक्सलियों के मारे जाने एवं 2 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है.

Exit mobile version