Site icon Lahar Chakra

Chakradharpur Accident: ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, दो महिला गंभीर, चक्रधरपुर के समीप हुआ हादसा

Chakradharpur. चक्रधरपुर प्रखंड की होयोहातु पंचायत के चीतपील से कोटसना जाने वाली सड़क में ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से दो घायल महिला का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार सोमवार को झरझरा में हाट लगी थी. रात करीब 7.30 बजे कोटसोना गांव के आधे दर्जन से अधिक लोग ट्रैक्टर में सवार होकर गांव लौट रहे थे. इसी दौरान चीतपील से कोटसोना जाने वाली सड़क में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. यह रास्ता पहाड़ी है. ट्रैक्टर पलटने से कोटसोना गांव के फोंडा लोहार और पाकु हेंब्रम की मौत हो गयी, जबकि उसी गांव की सुमी लोहार और सोमवारी सामड गंभीर रूप से घायल हो गयी. दोनों का इलाज अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में चल रहा है. इसमें सुमी लोहार की हालत काफी नाजुक बनी है. दुर्घटना में चालक समेत अन्य को हल्की चोट लगी है. कोटसोना गांव पहाड़ की तलहटी में बसा है.

Exit mobile version