
चेन्नई: रविवार को जयपुर से चेन्नई पहुंचे विमान का टायर फटने से लैडिंग में परेशानी आयी लेकिन एक बड़ी दुर्घटना टल गई. विमान की आपातकालीन लैंडिंग करायी गयी. सभी यात्री सुरक्षित हैं, यह घटना उस समय हुई जब विमान लैंडिंग के लिए हवाई पट्टी की ओर बढ़ रहा था. पायलट को विमान के टायर के फटने की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत एयरपोर्ट अधिकारियों से आपातकालीन लैडिंग उपाय करने को कहा. इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग करायी गयी. इसे लेकर यात्रियों में घबराहट फैल गई थी.
विमान की जांच में यह पता चला कि टायर के बाएं हिस्से से टुकड़े बाहर निकल रहे थे. टायर फटने की घटना की जांच शुरू कर दी गयी है. विमानों में टायर फटने की घटनाएं पहले भी होती रही है.
