Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Amit Shah: मां दंतेश्वरी की धरती से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर देंगे, नक्सल प्रभावित बस्तर में गरजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Crime

Amit Shah: मां दंतेश्वरी की धरती से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर देंगे, नक्सल प्रभावित बस्तर में गरजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

News DeskBy News DeskDecember 16, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Raipur. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित बस्तर प्रवास के दौरान लोगों को विश्वास दिलाया कि केंद्र सरकार मां दंतेश्वरी की धरती से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर देगी. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन शाह ने आज जगदपुर स्थित अमर वाटिका में नक्सली हमले में शहीद जवानों और नक्सली हिंसा से पीड़ित नागरिकों के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की. शाह ने परिजनों से चर्चा करते हुए कहा, एक लम्बी और वेदनापूर्ण लड़ाई में आपने अपने परिजनों को खोया है, इस दर्द को कम नहीं किया जा सकता. केंद्र और राज्य सरकार आपके साथ हैं. शहीदों के त्याग और बलिदान को अमर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार उनकी पुण्य स्मृतियों को सहेज रही है.

उन्होंने कहा, आप लोगों की तरह किसी और को अपने परिजनों को न खोना पड़े. मैं नक्सली हमलों में शहीद हुए जवानों और जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मां दंतेश्वरी की धरती से नक्सलवाद को पूर्णतः समाप्त कर देंगे.

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार की सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस के जवान मजबूती के साथ नक्सल विरोधी मोर्चे डटे हुए हैं. पिछले एक साल की सटीक रणनीति से नक्सलवाद का दायरा सिमटा है और विभिन्न विकास कार्यों को गति देने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को केंद्र सरकार का पूरा समर्थन और सहयोग मिल रहा है.

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

उन्होंने कहा कि नक्सल उन्मूलन के लिये सरकार तीनों मोर्चों पर काम कर रही है. माओवादी उग्रवाद का रास्ता छोड़कर आत्मसर्मपण करने वालों का स्वागत किया जा रहा है. नक्सल अभियान के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया जा रहा है और जो दूसरे की जान लेने पर आमादा हैं, उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जा रहा है. शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शहीदों के परिजनों की समस्याएं सुनने के लिए पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में सप्ताह में एक दिन नियत किया गया है. उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आईजी कार्यालय में कलेक्टर भी मौजूद रहें और इस मुहिम का हिस्सा बनें.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

October 11, 2026

Saraikela: चांडिल में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना की लूटपाट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

October 11, 2026
Recent Post

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

October 11, 2026

Saraikela: चांडिल में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना की लूटपाट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

October 11, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, वाटर कैनन, रबर बुलेट और टियर गैस गन के इस्तेमाल का किया अभ्यास

October 11, 2026

Jamshedpur Court Dicision: अबीर-गुलाल लगाने को लेकर विवाद में कोवाली के मझगांव में मारपीट के मामले में 7 आरोपी दोषी करार

October 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group