Site icon Lahar Chakra

ईद पर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, वक्फ बिल पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले- हम कल तारीख बता देंगे…

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा में पेश करने के लिए केंद्र सरकार ने तैयारी कर ली है. बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल को इसे पेश किया जा सकता है. इस बीच अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मेंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हम कल तारीख बता देंगे कि वक्फ बिल कब ला रहे. साथ ही उन्होंने विपक्ष से बिल पर सदन में चर्चा की बात कही है. उन्होंने कहा कि मेरी सभी से अपील है कि जब हम संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी कर रहे हैं, तो हमें सदन में बहस और चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, संसद के बाहर, रिकॉर्ड संख्या में परामर्श और विचार-विमर्श हुए हैं. इस बिल को लोकसभा में लेकर कब आ रहे हम कल बता देंगे. उन्होंने कहा कि हम कल तारीख बता देंगे की वक्फ बिल कब ला रहे. सरकार की तैयारी पूरी है. कृपया इस मामले को लेकर लोगों को गुमराह न करें.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि जेपीसी ने लोकतांत्रिक भारत के इतिहास में अब तक की सबसे व्यापक परामर्श प्रक्रिया और सर्वोच्च प्रतिनिधित्व का रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने आगे कहा, अब जबकि विधेयक तैयार है, मैं सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध करना चाहूंगा कि वे इसमें भाग लें और संसद के पटल पर अपने विचार रखें.

मुस्लमानों को गुमराह किया जा रहा

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगा कि कृपया उन नेताओं को पहचानें जो झूठ बोल रहे हैं। ये वे लोग हैं जिन्होंने CAA के दौरान देश को गुमराह किया. उन्होंने कहा, मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि भारत में अल्पसंख्यक सबसे सुरक्षित हैं और अल्पसंख्यकों को भारत में स्वतंत्रता के सबसे अच्छे अधिकार प्राप्त हैं.

 

Exit mobile version