
चक्रधरपुर. चक्रधरपुर थाना अंतर्गत बाईपीड़ से बनालता जाने वाली सड़क पर शनिवार की देर शाम मछली विक्रेता से पिस्टल सटाकर 8 हजार रुपए अज्ञात लोगों ने लूट लिया. जिसके बाद पीड़त ने चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराया. जानकारी के अनुसार बनालता गांव निवासी जगबंधु कैवर्त शनिवार को केरा मंदिर के समीप स्थित हाट में मछली बेचकर देर शाम अपने घर जा रहा था.
बाजार से ही एक बाइक पर तीन लोगों ने उसका पीछा करते हुए बाईपीड़ चौक तक गए. उसके बाद बाईपीड़ चौक से बनालता जाने वाली सड़क पर तीनों ने जगबंधु कैवर्त को पिस्टल सटाकर उसके पास रखे 8 हजार रुपए लूट लिए. साथ ही पिस्टल के बट से मारकर उसे घायल भी कर दिया. वहीं पीड़ित कैवर्त ने बताया कि तीनों मुंह पर गमछा बांधा हुआ था. जिससे तीनों को वह पहचान नहीं सका. इस संबंध में चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर चक्रधरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
