Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»मुख्यमंत्री ने 6 छात्रोपयोगी वेब पोर्टल का किया अनावरण
    Jharkhand

    मुख्यमंत्री ने 6 छात्रोपयोगी वेब पोर्टल का किया अनावरण

    News DeskBy News DeskFebruary 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत छात्रोपयोगी वेब पोर्टल्स का अनावरण तथा रांची विज्ञान केंद्र के नव प्रवर्तन केंद्र का शुभारंभ समारोह एवं झारखंड अनुसंधान तथा नवाचार नीति-2025 हेतु आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से विकसित छह पोर्टल का अनावरण एवं रांची विज्ञान केंद्र स्थित नव प्रवर्तन केंद्र (इनोवेशन हब) का उद्घाटन किया.

    इन पोर्टल के अनावरण का उद्देश्य डिजिटल गवर्नेस तथा डिजिटल इनफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने हेतु उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम के डिजिटल कार्यान्वयन, वेतन निर्धारण और सत्यापन पोर्टल, निजी विश्वविद्यालय प्रबंधन पोर्टल, वित्त रहित कॉलेज अनुदान आवेदन पोर्टल जैसे कई पोर्टलों को विकसित करना है.

    इन पोर्टल का हुआ अनावरण

    JAMSHEDPUR NEWS: जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

    वेतन निर्धारण पोर्टल, लर्निंग मैनेजमेंट पोर्टल, निजी विश्वविद्यालय प्रबंधन पोर्टल, मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना पोर्टल, अप्रेंटिस प्रबंधन पोर्टल, वित्त रहित कॉलेज अनुदान पोर्टल.

    कार्यक्रम में इनोवेशन हब के तहत क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र, रांची परिसर में स्थापित इनोवेशन हब बनाने की बात कही गई. इससे रचनात्मक एवं नवाचारी विचारों का पोषण, इनोवेटिव सोच और व्यावहारिक समस्या का समाधान, इनोवेशन को प्रेरित करने के लिए उचित वातावरण मिल सकेगा. इसके अलावा रांची स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र को साइंस सिटी के रूप में अपग्रेड करने के लिए 270 करोड़ की परियोजना तैयार की बात कही गई.

    JAMSHEDPUR NEWS :DC Rajiv Ranjan के नाम से बनी फर्जी Facebook ID से रहें सावधान, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी, फ्रेंड रिक्वेस्ट और मैसेज को तुरंत करें रिपोर्ट

    इस अवसर पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि आने वाले समय में राज्य के बच्चों को निपुण बनाना सरकार की प्राथमिकता है. दक्षता के क्षेत्र में झारखंड के विद्यार्थियों को आगे रखने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत विभिन्न पोर्टल्स का शुभारंभ होना एक सकारात्मक पहल है. इन पोर्टल्स के जरिए राज्य की शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल मोड में ले जाने का प्रयास किया गया है.

    इस अवसर पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग राहुल कुमार पुरवार, मैनेजिंग डायरेक्टर-सह-सीईओ सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लि. के संजय कुमार राकेश और राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    unveiled 6 student-friendly web portals
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :DC Rajiv Ranjan के नाम से बनी फर्जी Facebook ID से रहें सावधान, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी, फ्रेंड रिक्वेस्ट और मैसेज को तुरंत करें रिपोर्ट

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘स्वच्छता अपनाओ – बीमारी भगाओ’ अभियान, स्कूलों में बच्चों को किया गया डेंगू के प्रति जागरूक

    July 15, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :DC Rajiv Ranjan के नाम से बनी फर्जी Facebook ID से रहें सावधान, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी, फ्रेंड रिक्वेस्ट और मैसेज को तुरंत करें रिपोर्ट

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘स्वच्छता अपनाओ – बीमारी भगाओ’ अभियान, स्कूलों में बच्चों को किया गया डेंगू के प्रति जागरूक

    July 15, 2026

    Himanshu Murder Case: जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो और गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    July 15, 2026

    Tatanagar: हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के रूट में अस्थायी बदलाव, यह ट्रेन अब टाटानगर स्टेशन तक ही संचालित होगी

    July 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group