Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»UP Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सड़क हादसे में 10 मजदूरों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, पीएम मोदी ने जतायी संवेदना
Headlines

UP Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सड़क हादसे में 10 मजदूरों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, पीएम मोदी ने जतायी संवेदना

News DeskBy News DeskOctober 4, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mirjapur. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बृहस्पतिवार देर रात को एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 10 मजदूरों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिर्जापुर में हुए सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत को अत्यंत पीड़ादायक बताया और कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.

उन्होंने हादसे के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा भी की. मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि दुर्घटना देर रात करीब एक बजे मिर्जापुर-वाराणसी सीमा पर कछवां और मिर्जामुराद के बीच जीटी रोड पर हुई. एसपी ने बताया, ‘ट्रैक्टर-ट्रॉली में 13 मजदूर थे जो भदोही जिले में निर्माण कार्य करके लौट रहे थे, तभी उनके वाहन को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया.’’

सभी मजदूर भदोही जिले में ढलाई का काम करके वापस लौट रहे थे. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओपी सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. एटा जिले से आ रहे ट्रक पर शीशे की शीट लदी हुई थी. ट्रक का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए. सूचना प्राप्त होते ही एसपी अभिनंदन और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. एसपी ने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 13 लोगों में से 10 की मौत हो गयी तथा तीन लोग घायल हो गये. घायलों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) वाराणसी भेजा गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है.’’

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान भानू प्रताप (25), विकास कुमार (20), अनिल कुमार (35), सूरज कुमार (22), सनोहर (25), राकेश कुमार (25), प्रेम कुमार (40), राहुल कुमार उर्फ टिल्लू (26), नितिन कुमार (22), रोशन कुमार (17) के रूप में हुई है, जबकि आकाश कुमार, जमुनी और अजय सरोज हादसे में घायल हुए हैं. ये सभी वाराणसी जिले के निवासी थे.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है. इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. उन्होंने कहा,‘ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.’
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर जिले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया और जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के भी निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिये.

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026
Recent Post

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026

CM हेमंत ने अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी मां रूपी सोरेन का किया श्राद्ध भोज, बाबा रामदेव समेत हजारों लोग पहुंचे, स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group