Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: उप विकास आयुक्त की सक्रियता तथा जिला परिषद के दंडाधिकारी तथा अंचल पदाधिकारी की चेतावनी के बावजूद खासमहाल की जमीन पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध भवन निर्माण हैं जारी! उप विकास आयुक्त खोज पाएंगे अवैध निर्माण के संरक्षक को ?
Headlines

Jamshedpur: उप विकास आयुक्त की सक्रियता तथा जिला परिषद के दंडाधिकारी तथा अंचल पदाधिकारी की चेतावनी के बावजूद खासमहाल की जमीन पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध भवन निर्माण हैं जारी! उप विकास आयुक्त खोज पाएंगे अवैध निर्माण के संरक्षक को ?

News DeskBy News DeskSeptember 12, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जिला परिषद का कार्यालय क्षेत्र अंतर्गत सरकारी राजस्व की चोरी कर कई ऐसे बहुमंजिला भवन बन रहे हैं,जिनका नक्शा भी स्वीकृत नहीं है. जिला परिषद कार्यालय में लिखित शिकायत के बावजूद कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा किया जा रहा है.

जिला परिषद कार्यालय क्षेत्र में कई ऐसे बहुमंजिला भवन बनाए जा रहे हैं जिनकी जांच कराई जाए तो यह ज्ञात हो जाएगा कि नक्शा तो स्वीकृत है पर निर्माण में व्यापक विचलन हैं.

जिला परिषद कार्यालय के अभियंता गण एवं संबंधित अधिकारी ना तो खुद अवैध भवन निर्माण एवं राजस्व चोरी की मामला पर सक्रिय हैं और ना ही शिकायत मिलने पर फुर्ती दिखाते हैं, जिससे शिकायतकर्ता का मनोबल गिरता है एवं वहीं दूसरी और नाजायज भवन निर्माता का मनोबल ऊंचा होता है.

हां,जिला परिषद कार्यालय द्वारा कुछ एक स्थान पर खाना- पूर्ति करने हेतु नोटिस-नोटिस एवं काम बंद करने की चेतावनी देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली जाती है.

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

अवैध बहुमंजिला भवन निर्माण एवं राजस्व चोरी की मामला में सुस्त दिख रहे जिला परिषद को सूचना देने के लगभग तीन माह बाद भी कोई सकारात्मक करवाई अब तक नहीं हो पाया है, जिससे राजस्व के चोरों एवं भ्रष्टाचारियों के मनोबल को बढ़ावा मिल रहा है.

जिला परिषद के एक अभियंता बताते हैं कि परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहल की जमीन पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए यानि की सरकारी राजस्व की चोरी कर भवन निर्माण की सूचना पाने पर कार्यालय द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया है,निर्माण कार्य जारी रहने पर प्रक्रिया के तहत उक्त अवैध भवन को सील किया जाएगा, पर वास्तव में खास महल की उक्त जमीन पर नाजायज ढंग से भवन निर्माण निरंतर जारी है.

बीते माह लहर चक्र में समाचार प्रकाशित होने के बाद उप विकास आयुक्त के आदेश पर जिला परिषद के दंडाधिकारी, सहायक अभियंता,जमशेदपुर अंचल के अंचल पदाधिकारी, परसुडीह थाना प्रभारी के द्वारा खास महल मुख्य सड़क पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए हो रहे अवैध निर्माण को रोकने का आदेश दिया था.

इसके बावजूद उपरोक्त भवन निर्माता द्वारा लगातार अवैध भवन निर्माण कार्य जारी रखा गया हैं.

सूत्र बताते हैं कि बिना जिला परिषद कार्यालय के मिली भगत के राजस्व चोरी कर अथवा नक्शा विचलन कर बहु मंजिला भवन अथवा किसी प्रकार का नाजायज भवन का निर्माण कर पाना असंभव है.

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

जिले के युवा एवं तेज तर्रार उप विकास विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद मनीष कुमार के लिए यह चुनौती हैं कि जिला परिषद के दंडाधिकारी,अभियंता एवं अंचल पदाधिकारी की चेतावनी के बावजूद किसकी मिलीभगत से अवैध भवन निर्माण पूरा हो रहा है.

उपरोक्त मामले में जिला के उप विकास आयुक्त एवं उनके अधीनस्थ चल रहे जिला परिषद कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी द्वारा राजस्व चोरी के मामले में अब तक अवैध भवन निर्माता पर कठोर कार्रवाई नहीं करना, चर्चा का विषय बना हुआ है.

कुमार मनीष,9852225588

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group