Site icon Lahar Chakra

Aadhar अपडेट कराना होगा महंगा, डेमोग्राफिक और डॉक्यूमेंट अपडेट पर 75 रुपये, एक अक्तूबर से बढ़ेगी फीस, नया आधार अब भी नि:शुल्क

Jamshedpur.आधार से जुड़ा काम अब महंगा होगा. एक अक्तूबर से विभिन्न सेवाओं की दरों में बढ़ोतरी की गयी है. हालांकि, नया आधार बनवाना पहले की तरह अब भी नि:शुल्क है. पांच से सात साल और 15 से 17 साल की उम्र में मेंडेटरी बायोमीट्रिक अपडेट नि:शुल्क रहेगा. लेकिन, सात से 15 साल और 17 साल से अधिक उम्र वालों के लिए यह सेवा 125 रुपये में मिलेगी.

डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, पता, जन्म तिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर, ईमेल आइडी) के लिए अब 50 रुपये की जगह 75 रुपये देने होंगे. डॉक्यूमेंट अपडेट पर भी 75 रुपये चार्ज लगेगा. आधार सेंटर से आधार खोजने और ए4 साइज में कलर प्रिंट कराने पर अब 30 रुपये की जगह 40 रुपये देने होंगे. ये दरें 30 सितंबर, 2028 तक लागू रहेंगी.

Exit mobile version