Site icon Lahar Chakra

UPSC: बिहार कैडर की 1989 बैच की IAS खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी होंगी यूपीएससी की नयी सदस्य

New Delhi. खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का सदस्य नियुक्त किया गया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि बिहार कैडर की 1989 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी चतुर्वेदी बृहस्पतिवार को यूपीएससी सदस्य के रूप में शपथ लेंगी. वह 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाली थीं. यूपीएससी सदस्य की नियुक्ति छह वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक के लिए की जाती है। चतुर्वेदी ने केंद्र और अपने राज्य कैडर बिहार में विभिन्न पदों पर कार्य किया है.

यूपीएससी आईएएस, भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है. इसका नेतृत्व एक अध्यक्ष करता है और इसमें अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं. अधिकारियों ने कहा कि चतुर्वेदी की नियुक्ति के साथ, तीन और सदस्यों की रिक्तियां हैं. इस बीच, यूपीएससी अध्यक्ष प्रीति सूदन का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया.

Exit mobile version