
London.भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया. वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मैच में 78 गेंदों पर 143 रन की धमाकेदार शतकीय पारी खेली. इस पारी में वैभव ने 13 चौके और 10 छक्के जड़े. इस मुकाबले में सूर्यवंशी ने इतिहास रचते हुए सिर्फ 52 गेंदों पर शतक जड़ा. इसी के साथ वह अंडर-19 वनडे में सबसे तेज शतक लगानेवाले बल्लेबाज बन गये हैं. इस दौरान वैभव ने 10 चौके और सात गगनचुंबी छक्के भी लगाये.
इस शानदार पारी के साथ ही वैभव ने पाकिस्तान के कामरान गुलाम के 53 गेंदों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो अब तक सबसे तेज शतक का कीर्तिमान था. वैभव ने भारतीय पारी के 19वें ओवर में ही अपना शतक पूरा कर लिया.भारतीय अंडर-19 टीम इंग्लैंड दौरे पर है और वहां इंग्लैंड की अंडर-19 के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है. सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है.
