Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»पटना से टाटानगर के बीच चलायी जायेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड की स्वीकृति का इंतजार
    Headlines

    पटना से टाटानगर के बीच चलायी जायेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड की स्वीकृति का इंतजार

    News DeskBy News DeskJuly 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • आठ कोच की चेयरकार चलाने की योजना, स्पीड होगी 130 से 160 किमी प्रति घंटे, 7 घंटे में तय होगी यात्रा

    JAMSHEDPUR . पूर्व मध्य रेलवे पटना-टाटानगर वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है. इसे लेकर जोन की ओर से रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है. रेलवे के जानकारों की मानें, तो अगर जोन के प्रस्ताव पर मुहर लगती है और मंजूरी मिलती है, तो पटना से टाटा नगर के बीच एक वंदे भारत की सेवा शुरू हो सकती है. बताया जा रहा है कि इस रूट पर आठ कोच की चेयरकार वंदे भारत चलाने की योजना बनायी गयी है, जिसकी स्पीड 130 से 160 किमी प्रति घंटे की रहेगी. पटना से टाटा नगर की यात्रा करीब 7 घंटे में तय कर सकेंगे.

    पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वतीचंद्र ने बताया कि पटना से टाटानगर के लिए चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस की मंजूरी अभी रेलवे बोर्ड से नहीं मिली है. क्योंकि रेलवे बोर्ड की ओर से ही ट्रेन संचालन की घोषणा होगी. इसके बाद ट्रेन चलाने के लिए ट्रायल से लेकर अन्य तैयारियां की जायेगी.

    चक्रधरपुर रेल डिवीजन करेगा देखरेख

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के चक्रधरपुर रेल डिवीजन इस वंदेभारत की देखरेख करेगा. चक्रधरपुर में ही इसका मेंटेनेंस होगा. अधिकारियों के मुताबिक टाटानगर में रेलवे की सिक लाइन में मेंटेनेंस सेंटर बनाने का काम चल रहा है. इसको देखते हुए वहां की पुरानी वाशिंग लाइन में ट्रेन के कोच की देखरेख की योजना बनायी गयी है. जबकि प्राइमरी मेंटनेंस पटना में प्रस्तावित पाटलिपुत्र कोचिंग कॉम्प्लेक्स में किया जायेगा. यहां बता दें कि वर्तमान में आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस और टाटा-बक्सर एक्सप्रेस, टाटा नगर के लिए जाती है. इसके अलावा बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलती है.

    टाटानगर से पटना की रेलमार्ग से दूरी करीब 500 किमी

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    टाटानगर से पटना की रेलमार्ग से दूरी करीब 500 किलोमीटर है. इन तीनों नियमित ट्रेनों को यह दूरी तय करने में करीब 10 से 11 घंटे लगते हैं. लेकिन, वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से यह दूरी मात्र सात घंटे में तय की जा सकेगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Vande Bharat: Preparations to run Vande Bharat between Patna and Tatanagar waiting for the green signal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group