Site icon Lahar Chakra

Vande Bharat: हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत में कोच की संख्या दोगुनी बढ़ी, आज से 8 की जगह 16 कोच के साथ ट्रेन का होगा परिचालन, रेलवे ने यह बतायी वजह

Jamshedpur. त्योहार को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. हावड़ा-राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कोच में वृद्धि कर दी गयी है. अब इस ट्रेन में कोच की संख्या 8 से बढ़ाकर 16 कर दी गयी है. 19 अक्तूबर से 16 कोच में हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत ट्रेन चलेगी, जिससे यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी.

ट्रेन का समय व ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है. रेलवे की ओर से बताया गया कि त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग के अनुरूप फैसला लिया गया है.

Exit mobile version