Site icon Lahar Chakra

Vande Bharat Train: टाटा से बनारस और रांची से रायपुर के बीच चलेगी वंदे भारत, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रांची से रायपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेल बोर्ड को भेजा है. वहीं टाटा से बनारस के लिए भी वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है. यह ट्रेन पुरुलिया होकर चलाने का प्रस्ताव है. इसके चलने से झारखंड, बंगाल के लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी. यह प्रस्ताव दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय, गार्डेनरीच भेजा गया था, जिसे रेलवे बोर्ड को भेजा गया है.

इधर, रेलवे बोर्ड की ओर से कहा गया है कि रैक की उपलब्धता होने पर रांची-रायपुर ट्रेन चलाया जा सकता है. वमालूम हो कि रांची से वर्तमान में तीन वंदे भारत ट्रेन का परिचालन हो रहा है. इसमें रांची-बनारस वंदे भारत, रांची-पटना वंदे भारत और रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन शामिल हैं.

Exit mobile version