Site icon Lahar Chakra

बैद्यनाथधाम से काशी विश्वनाथ वाया गया चलेगी वंदे भारत ट्रेन, श्रावणी मेला से पहले होगा शुभारंभ

देवघर. तीन तीर्थ स्थलों को जोड़ने के लिए बैद्यनाथधाम से काशी विश्वनाथ वाया गया वंदे भारत ट्रेन चलेगी. श्रावणी मेला से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नयी वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ कर सकते हैं. रेलवे ने इस नयी ट्रेन की कार्ययोजना तैयार कर ली है. वंदे भारत ट्रेन देवघर से खुलेगी व गया होते हुए बनारस जायेगी. इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से देवघर में बाबा बैद्यनाथ व गया में विष्णु पद मंदिर व बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हो जायेगी. इस ट्रेन के चालू हो जाने से देवघर से खुलने वाली बनारस के लिए पहली सीधी ट्रेन हो जायेगी, जबकि देवघर से गया होकर गुजरने वाली जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस के बाद यह दूसरी ट्रेन होगी.

Exit mobile version