जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जमशेदपुर शहर को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में छठवें दिन भी साकची व बिष्टुपुर क्षेत्र के नो पार्किंग जोन में सड़कों के अतिक्रमण को लेकर जांच अभियान चलाया गया तथा नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले चालकों से जुर्माना वसूला गया.

जांच के क्रम में पकड़े जाने पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी. जांच अभियान में कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री चंद्रजीत सिंह, एमवीआई श्री सूरज हेंब्रम, ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री मनोज कुमार व अन्य पदाधिकारी, कर्मी शामिल थे.