Site icon Lahar Chakra

Vidhansabha March FIR: विधानसभा मार्च के सिलसिले में 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप

Ranchi झारखंड में भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर 10 अगस्त को राज्य विधानसभा की ओर निकाले गये मार्च के संबंध में पुलिस ने बृहस्पतिवार को 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मामला निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है।

रांची के पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘दस अगस्त को विधानसभा की ओर निकाले गये शांतिपूर्ण मार्च में बाधा डालने के आरोप में विधानसभा थाने में 300 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

हटिया के एसडीपीओ नीरज कुमार ने कहा कि वीडियो फुटेज के जरिये इन उपद्रवियों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।
अभ्यर्थी कथित अनियमितताओं को लेकर रांची में पिछले 20 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

Exit mobile version