Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Maa Dewri Mandir: CM हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे दिउड़ी के ग्रामीण, पर नहीं हो पायी मुलाकात, बोले, दिउड़ी का मामला धार्मिक नहीं, हमें हाशिये पर डाला जा रहा
    Headlines

    Maa Dewri Mandir: CM हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे दिउड़ी के ग्रामीण, पर नहीं हो पायी मुलाकात, बोले, दिउड़ी का मामला धार्मिक नहीं, हमें हाशिये पर डाला जा रहा

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. तमाड़ स्थित दिउड़ी गांव के ग्रामीण रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. हालांकि, मुख्यमंत्री से ग्रामीणों की मुलाकात नहीं हो पायी. ग्रामीणों ने कहा कि वे सोमवार को फिर मुख्यमंत्री से मिलने आयेंगे. ग्रामीणों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के समक्ष दिउड़ी मंदिर से संबंधित अपनी बातें रखना चाहते हैं. दिउड़ी के मामले को धार्मिक विवाद बताया जा रहा है, जो सही नहीं है. ग्रामीणों ने कहा कि दिउड़ी ग्राम खूंटकट्टी है और यह मुंडा आदिवासियों का क्षेत्र है. दिउड़ी मंदिर के 13 सदस्यीय ट्रस्ट में सिर्फ चार लोगों के हस्ताक्षर हैं.

    यह ट्रस्ट भी फर्जी है, जिसे प्रशासन के सहयोग से बनाया गया है. ट्रस्ट के माध्यम से वहां पर स्थानीय आदिवासियों को हाशिये पर डालकर दूसरे लोगों का वर्चस्व स्थापित करने का प्रयास किया गया है. यह मामला दिउड़ी की आदिवासी जमीन को फर्जी तरीके से वहां के पंडा को हस्तांतरित करने का भी है. दिउड़ी की जमीन सीएस सर्वे में वहां के मुंडा आदिवासियों के नाम पर है, जबकि आरएस सर्वे में पंडा के नाम दर्ज है. ग्रामीणों ने कहा कि सीएस सर्वे 1906 में और आरएस सर्वे 1932 में हुआ था.

    Rajya sabha Election: शरद पवार सहित 26 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM नीतीश और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का चुना जाना तय

    जब सीएनटी एक्ट 1908 में लागू हो गया था, तो कैसे आदिवासी जमीन पंडा के नाम पर दर्ज हो गयी. यह विवाद लंबे समय से है, पर इसका समाधान नहीं निकाला जा रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि वे इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग और न्याय के लिए मुख्यमंत्री से मिलने आये हैं. मौके पर मदन मुंडा, सिदाम मुंडा, सरवन मुंडा, मंगल मुंडा, मंगरी देवी व मंगली मुंडा सहित आदिवासी समन्वय समिति के लक्ष्मीनारायण मुंडा, आदिवासी महिला समिति की बाला सांगा आदि थे

    Share Bazar: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच शेयर बाजार में.जोरदार उछाल, Sensex 800 अंक से अधिक चढ़ा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Maa Dewri Mandir matter of Diuri is not religious Villagers of Diuri reached to meet CM Hemant Soren we are being marginalized
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rajya sabha Election: शरद पवार सहित 26 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM नीतीश और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का चुना जाना तय

    March 10, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच शेयर बाजार में.जोरदार उछाल, Sensex 800 अंक से अधिक चढ़ा

    March 10, 2026

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026
    Recent Post

    Rajya sabha Election: शरद पवार सहित 26 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM नीतीश और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का चुना जाना तय

    March 10, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच शेयर बाजार में.जोरदार उछाल, Sensex 800 अंक से अधिक चढ़ा

    March 10, 2026

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    March 10, 2026

    Jamshedpur: ठेकाकर्मी की मौत पर जेकेएलएम का टाटा स्टील गेट पर विरोध प्रदर्शन, ये है मामला?

    March 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group