Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Vinesh-Bajrang Join Congress: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने थामा कांग्रेस का हाथ, कहा, बुरे वक्त में BJP छोड़ सभी पार्टियों ने साथ दिया
Headlines

Vinesh-Bajrang Join Congress: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने थामा कांग्रेस का हाथ, कहा, बुरे वक्त में BJP छोड़ सभी पार्टियों ने साथ दिया

News DeskBy News DeskSeptember 6, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया. यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल, पार्टी के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सूरजभान और अन्य नेताओं की मौजूदगी में दोनों पहलवान कांग्रेस में शामिल हो गए.

कांग्रेस में शामिल होने के बाद फोगाट ने कहा, ‘‘बुरे समय में पता चलता है कि कौन अपना है। जब हमें सड़कों पर घसीटा जा रहा था, तब भाजपा को छोड़कर सभी विपक्षी दलों ने साथ दिया. उन्होंने कहा कि वह आज नयी पारी की शुरुआत कर रही हैं और बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हैं. इससे पहले, फोगाट और पूनिया ने 10 राजाजी मार्ग पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी.

फोगाट ने शुक्रवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए भारतीय रेलवे से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर फोगाट और पूनिया के साथ राहुल गांधी की एक तस्वीर साझा की.

Chandil Road Accident: चांडिल-पुरुलिया न्यू बायपास रोड पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंदा, हादसे में युवक की मौत

पूनिया तोक्यो ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता हैं, जबकि फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं. हालांकि, उन्हें 50 किलोग्राम वर्ग के वजन में लगभग 100 ग्राम वजन अधिक पाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था. बाद में उन्होंने खेल से संन्यास की घोषणा की.

पूनिया और फोगाट 2023 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे. हरियाणा में 90 विधानसभा सीट के लिये 5 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी.

Jamshedpur: कदमा के कपाली रोड में आउट हाउस के परिसर से वृद्ध का शव बरामद, हत्या की आशंका

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chandil Road Accident: चांडिल-पुरुलिया न्यू बायपास रोड पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंदा, हादसे में युवक की मौत

November 10, 2026

Jamshedpur: कदमा के कपाली रोड में आउट हाउस के परिसर से वृद्ध का शव बरामद, हत्या की आशंका

November 10, 2026

Chaibasa: चाईबासा में बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर, हादसे में एक महिला और दो बच्चे समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल

November 10, 2026
Recent Post

Chandil Road Accident: चांडिल-पुरुलिया न्यू बायपास रोड पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंदा, हादसे में युवक की मौत

November 10, 2026

Jamshedpur: कदमा के कपाली रोड में आउट हाउस के परिसर से वृद्ध का शव बरामद, हत्या की आशंका

November 10, 2026

Chaibasa: चाईबासा में बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर, हादसे में एक महिला और दो बच्चे समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल

November 10, 2026

Jharkhand: देवी काली प्रतिमा के विसर्जन को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल

November 10, 2026

Jamshedpur.जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के लिए 20 नवंबर तक भरा जाएगा परीक्षा फॉर्म

November 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group