Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Vivek Devroy: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष पद्मश्री बिबेक देबरॉय का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
    Headlines

    Vivek Devroy: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष पद्मश्री बिबेक देबरॉय का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

    News DeskBy News DeskNovember 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय का शुक्रवार सुबह निधन हो गया. वह 69 वर्ष के थे. ईएसी-पीएम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. देबरॉय यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती थे.एम्स के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘ उन्हें आंत में परेशानी के कारण भर्ती कराया गया था. वह उच्च रक्तचाप और मधुमेह से भी पीड़ित थे.

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अर्थशास्त्री देबरॉय के निधन पर शोक जताया और कहा कि अपने कार्यों के माध्यम से उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी. देबरॉय को 2015 में पद्मश्री प्रदान किया गया था. देबरॉय (69) ने नरेंद्रपुर के रामकृष्ण मिशन स्कूल, कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की थी. उन्होंने कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज, पुणे के गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स, दिल्ली के भारतीय विदेश व्यापार संस्थान में सेवाएं दी थीं और वह कानूनी सुधारों पर वित्त मंत्रालय/यूएनडीपी परियोजना के निदेशक भी रहे.

    Seraikella-kharsawan: राजनगर प्रखंड के स्कूलों का उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था व सुविधाओं की हुई समीक्षा

    वह पांच जून 2019 तक नीति आयोग के सदस्य भी थे. उन्होंने कई पुस्तकों, शोधपत्रों और लेखों का लेखन/संपादन किया है और कई समाचार पत्रों के सलाहकार संपादक भी रहे. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘डॉ. बिबेक देबरॉय एक उच्च कोटि के विद्वान थे, जो अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, आध्यात्मिकता जैसे अन्य विषयों पर महारत रखते थे। अपने कार्यों के माध्यम से, उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी.

    Seraikella-kharsawan: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुचाई में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित

    मोदी ने कहा कि देबरॉय ने सार्वजनिक नीति में अपने योगदान से परे, हमारे प्राचीन ग्रंथों पर भी काम किया और युवाओं के लिए उन्हें सुलभ बनाया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं डॉ. देबरॉय को कई वर्षों से जानता था. मैं अकादमिक क्षेत्र के लिए उनकी अंतर्दृष्टि और जुनून को याद रखूंगा. उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना. सितंबर में देबरॉय ने गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स (जीआईपीई) के कुलाधिपति पद से इस्तीफा दे दिया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chairman of the Prime Minister's Economic Advisory Council passed away PM Modi expressed condolences Vivek Devroy: Padmashree Bibek Debroy
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan: राजनगर प्रखंड के स्कूलों का उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था व सुविधाओं की हुई समीक्षा

    May 6, 2026

    Seraikella-kharsawan: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुचाई में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित

    May 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला की विद्युत व्यवस्था सुधार को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक,  लिए गए कई अहम निर्णय 

    May 6, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan: राजनगर प्रखंड के स्कूलों का उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था व सुविधाओं की हुई समीक्षा

    May 6, 2026

    Seraikella-kharsawan: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुचाई में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित

    May 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला की विद्युत व्यवस्था सुधार को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक,  लिए गए कई अहम निर्णय 

    May 6, 2026

    Janseva Express LHB Coach:गाड़ी सं. 13419/20 भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन एलएचबी रेक द्वारा

    May 6, 2026

    Jamshedpur News :टाटानगर से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा परिचालन

    May 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group