Lahar Chakra

Jharkhand Elections Phase 1 Voting: कोल्हान की 14 समेत राज्य की 43 सीटों पर मतदान जारी, बूथों पर लगी मतदाताओं की कतार, सुबह 9 बजे तक 13.04 फीसदी मतदान

Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 15 जिलों की 43 सीटों पर 13 नवंबर (बुधवार) की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया. मतदान के लिए लंबी कतार लगी है. युवा, महिलाओं व बुजुर्गों का उत्साह सर चढ़कर बोल रहा है. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 13.04 फीसदी मतदान हुआ है. सबसे अधिक मतदान सिमडेगा में 15.09 फीसदी हुआ है. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मनिका विधानसभा से महागठबंधन प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने मंतदान कर लिया है. वोट करने के बाद उन्होंने अपनी तस्वीरें साझा की.


दूरी व सुरक्षा की दृष्टि से 950 बूथों पर शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा. शेष सभी मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे तक वोट डाले जायेंगे. मतदान समय की समाप्ति के बाद भी कतार में खड़े लोग मतदान कर सकेंगे. चुनाव आयोग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों सह उपायुक्तों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से मतदान कराने का निर्देश दिया है. मतदान के दौरान वेबकास्टिंग के जरिये सभी बूथों पर चुनाव आयोग की नजर रहेगी.


इन विधानसभा क्षेत्रों में आज डाले जा रहे वोट
कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिम, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर

Exit mobile version