Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»पूर्व मध्य रेलवे ने 57 पुलों पर जलस्तर निगरानी प्रणाली स्थापित की, खतरे की मिल जायेगी जानकारी
    Bihar

    पूर्व मध्य रेलवे ने 57 पुलों पर जलस्तर निगरानी प्रणाली स्थापित की, खतरे की मिल जायेगी जानकारी

    News DeskBy News DeskJuly 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना. पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत 57 रेलवे पुलों पर नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिए सेंसर-युक्त ‘अलर्ट डिवाइस’ स्थापित किया है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया कि आधुनिक तकनीक से लैस यह जलस्तर निगरानी प्रणाली नदी के जलस्तर के खतरे के निशान को पार करने के बारे में तुरंत जानकारी देती है.

    उन्होंने कहा कि संबंधित रेलवे अधिकारियों के मोबाइल फोन को प्रणाली से जोड़ दिया गया है और ‘अलर्ट सिग्नल’ स्वचालित रूप से जुड़े मोबाइल फोन पर भेजे जाते हैं. उन्होंने कहा कि इसके जरिये ट्रेन सेवाओं को तुरंत नियंत्रित किया जा सकेगा, जिससे किसी भी तरह के जोखिम को टाला जा सके और सुरक्षित रेलवे परिचालन सुनिश्चित किया जा सके.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    उन्होंने कहा, “यह प्रणाली समस्तीपुर मंडल में 34 रेलवे पुलों पर लगाई गई है, इसके बाद दानापुर मंडल में नौ, धनबाद मंडल में सात, सोनपुर मंडल में पांच और पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलवे मंडल में दो रेलवे पुलों पर लगाई गई है.” इस बीच, पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण कोसी, महानंदा, बागमती, गंडक और कमला बलान सहित प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    East Central Railway water level monitoring system
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    HAJIPUR NEWS: मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से चलेगी, सीवान-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

    July 16, 2026

    Dhanbad Mega Ticket Checking Drive: धनबाद मंडल का बड़ा अभियान, 861 यात्री पकड़े गए, ₹8.71 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

    July 14, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद स्टेशन पर महिलाओं की सुविधा के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित

    July 11, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group