Site icon Lahar Chakra

शिबू सोरेन के निधन पर शोक की लहर, रांची समाहरणालय में दी गई श्रद्धांजलि

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन का समाचार आज पूरे राज्य में शोक की लहर ले आया. उनके निधन से झारखंड ने एक महान नेता और आदिवासी समाज की प्रेरणादायक आवाज खो दी है. सोरेन ने झारखंड आंदोलन को नेतृत्व प्रदान किया और जल, जंगल, जमीन के अधिकारों सहित आदिवासी हितों के लिए जीवनभर संघर्ष किया.

शिबू सोरेन ने तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री, आठ बार सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी. उनके योगदान को झारखंड हमेशा याद रखेगा. इस दुखद अवसर पर रांची समाहरणालय में वरीय पदाधिकारियों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति मिले, ऐसी कामना की.
जिला जनसंपर्क कार्यालय, रांची ने अपने शोक संदेश में कहा कि शिबू सोरेन की विरासत झारखंड के लिए सदा प्रेरणा देती रहेगी. उनके निधन से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है.

Exit mobile version