Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»भगवान श्री राम के आदर्शों को हम सभी अपने जीवन में आत्मसात करें: मुख्यमंत्री
    Headlines

    भगवान श्री राम के आदर्शों को हम सभी अपने जीवन में आत्मसात करें: मुख्यमंत्री

    News DeskBy News DeskOctober 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दशहरा का त्यौहार असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई का विजय पर्व है. हम आज इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं. एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर इस पर्व की खुशियों को बांट रहे हैं. इस अवसर पर सभी राज्य वासियों को दशहरा एवं विजयदशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मुख्यमंत्री शनिवार को हेमन्त सोरेन विजयादशमी के पावन अवसर पर पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा मोरहाबादी मैदान में आयोजित “रावण दहन” कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सदियों से दशहरा का त्योहार इसलिए मनाते आ रहे हैं कि इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था. आज हर वर्ष की भांति इस बार भी रावण दहन कार्यक्रम में यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु जन मौजूद हैं. . हम सभी भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और सत्य एवं सदाचार के रास्ते पर आगे बढ़ें.

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए रावण का पुतला फूंककर अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश दिया. इस अवसर पर लंका दहन तथा कुंभकर्ण एवं मेघनाथ के पुतले फूंके गए. वहीं, लोक कलाकारों ने भव्य रामदरबार दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया. मुख्यमंत्री ने भगवान राम, लक्ष्मण एवं सीता माता का रूप धारण किए कलाकारों का अभिनंदन किया. इस अवसर पर आतिशबाजी का मनभावन नजारा भी दिखा.

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, विधायक श्री सीपी सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर श्री संजीव विजयवर्गीय, पंजाबी- हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के अध्यक्ष श सुधीर उग्गल एवं दशहरा कमेटी के अध्यक्ष कुणाल अजमानी, पंजाबी- हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के उपाध्यक्ष रणदीप आनंद सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    We all should imbibe the ideals of Lord Shri Ram in our lives: Chief Minister
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    July 1, 2026

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    July 1, 2026

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले  में जांच करने पहुंचे ADG मनोज कौशिक, डीडी बार भी गये, दी हिदायत

    July 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    July 1, 2026

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    July 1, 2026

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले  में जांच करने पहुंचे ADG मनोज कौशिक, डीडी बार भी गये, दी हिदायत

    July 1, 2026

    Himanshu Murder Case: हिमांशु हत्याकांड पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP हटाये गये, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने का आरोप

    July 1, 2026

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group