Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»MODI सरकार के 100 दिन : ‘रेल दुर्घटनाओं की वजह की जड़ तक पहुंचेंगे, साजिश ज्यादा दिन नहीं चलेगी’, जल्द एक सुरक्षा योजना लाएंगे, गृहमंत्री अमित शाह की दो टूक
    Headlines

    MODI सरकार के 100 दिन : ‘रेल दुर्घटनाओं की वजह की जड़ तक पहुंचेंगे, साजिश ज्यादा दिन नहीं चलेगी’, जल्द एक सुरक्षा योजना लाएंगे, गृहमंत्री अमित शाह की दो टूक

    News DeskBy News DeskSeptember 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. केंद्रीय गृह मंत्री ने मंगलवार को कहा कि रेल दुर्घटनाएं कराने की कोई भी साजिश लंबे समय तक नहीं चल पाएगी और सरकार देशभर में 1.10 लाख किलोमीटर लंबे रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा के लिए जल्द एक योजना का अनावरण करेगी.

    शाह का यह बयान देश में पिछले दिनों हुईं रेल दुर्घटनाओं की पृष्ठभूमि में आया है. इनमें अधिकतर में रेलवे पटरियों पर अवरोधक रखे गए थे और तोड़फोड़ एवं नुकसान पहुंचाने की साजिश नजर आई. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर संवाददाता सम्मेलन में गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले दो दिन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ रेलवे सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की है.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    उन्होंने वैष्णव के साथ प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘जहां तक दुर्घटनाओं की बात है हम इसकी जड़ तक पहुंचकर कारण का पता लगाएंगे. जो भी कारण हो, सरकार इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए प्रतिबद्ध है. अगर कोई साजिश है तो लंबे समय तक नहीं चलेगी। अगर कोई कमी है, तो उसे दूर किया जाएगा.
    शाह ने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), रेलवे पुलिस और गृह मंत्रालय रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा के लिए योजना तैयार कर रहे हैं ताकि कोई षड्यंत्र न रचा जा सके.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    उन्होंने कहा, ‘‘हमने हाल में हुई घटनाओं पर कड़ा रुख अख्तियार किया है और इस पर ध्यान देने के लिए एक योजना लेकर आएंगे. कांग्रेस ने दावा किया था कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में 38 रेलवे दुर्घटनाएं हुई हैं. उसने वैष्णव पर इन हादसों को ‘मामूली घटना’ बताकर खारिज करने का आरोप लगाया. शाह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में रेलवे नेटवर्क का विस्तार हो रहा है और लोग इसके गवाह हैं. गृह मंत्री ने कहा कि सरकार ने लगातार तीसरे कार्यकाल में कामकाज संभालने के बाद पहले 100 दिन में आठ नई रेलमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी है ताकि ट्रेनों से तेज और सुविधाजनक यात्रा हो सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    100 days of Modi government : Home Minister Amit Shah said bluntly the conspiracy will not last long' We will reach the root of the reason behind railway accidents we will soon bring a security plan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group