Site icon Lahar Chakra

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव झारखंड की ओर बढ़ रहा, कोल्हान के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट

Jamshedpur.जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में मानसून फैल चुका है। लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव झारखंड की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में यह झारखंड से होकर गुजरेगा, जिसके प्रभाव से बारिश की संभावना है। संताल और कोल्हान के सभी जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इससे पहले भी हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब और व्यापक होकर उत्तर-पश्चिम दिशा से होकर गुजर रहा है। यह अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड से होकर गुजरेगा। इससे गुरुवार और शुक्रवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

Exit mobile version