
रांची : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने झारखंड में 29 मई से 31 मई 2025 तक भारी बारिश (Heavy Rainfall in Jharkhand) और वज्रपात (Thunderstorm Alert in Jharkhand) की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव (Low Pressure Area) के प्रभाव के कारण राज्य में व्यापक स्तर पर मौसम परिवर्तन देखने को मिल रहा है। यह निम्न दबाव अब साइक्लोनिक सर्कुलेशन का रूप ले रहा है, जिससे आगामी दिनों में झारखंड के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका है।
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 29, 30 और 31 मई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा (Moderate to Heavy Rainfall) हो सकती है। इन तीन दिनों के लिए पूरे राज्य में येलो अलर्ट (Yellow Alert in Jharkhand) घोषित किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 1 जून को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
इस मौसम परिवर्तन के साथ झारखंड में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं (Strong Winds in Jharkhand) चलने की भी संभावना है। बारिश और बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट (Temperature Drop in Jharkhand) देखी गई है। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। वहीं, राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
