Site icon Lahar Chakra

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन, भीषण गर्मी के बीच कल से मौसम में बदलाव के आसार

Ranchi.. चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से के मध्य में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमा शंकर दास ने कहा कि निम्न दबाव के आठ अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बारिश का अनुमान है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आठ अप्रैल को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. संताल परगना में सोमवार को ही मौसम में बदलाव हुआ. कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से इसका आंशिक असर झारखंड के अन्य जिलों पर भी पड़ने की संभावना है. जिससे मंगलवार व बुधवार को रांची सहित खूंटी, बोकारो, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, दुमका, पाकुड़, देवघर आदि जिलों में आकाश में बादल छाने के साथ-साथ तेज हवा चल सकती है.

साथ ही कई इलाकों में मेघ गर्जन व वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मौसम में यह बदलाव 11 अप्रैल तक रहने की संभावना है. 10 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में हवा के साथ वज्रपात व अोलावृष्टि की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.इस बीच सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

Exit mobile version