Site icon Lahar Chakra

Weather Alert : जमशेदपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में 20 और 21 अप्रैल को चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Thermometer showing tropical heat and sky with hot sun rays in Celsius and Fahrenheit

Jamshedpur. गर्मी चरम पर है. मौसम विभाग ने 20 अप्रैल को सात जिलों और 21 अप्रैल को नौ जिलों में लू की स्थिति को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। प्रभावित होने वाले जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। शुक्रवार को डाल्टनगंज में राज्य का सबसे अधिक तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बोकारो और रांची में क्रमशः 38.2 डिग्री सेल्सियस और 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

मौसम शुष्क रहेगा। इधर, रांची स्थित बिरसा चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बढ़ते तापमान से जानवरों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि चिड़ियाघर में एयर कूलर लगाए गए हैं और मौसमी फल, मल्टीविटामिन व ग्लूकोज सप्लीमेंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब झारखंड के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 20 और 21 अप्रैल के लिए लू की चेतावनी जारी की है।

Exit mobile version