Site icon Lahar Chakra

Weather Alert: जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में वज्रपात, आंधी की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , कल तक राहत, फिर सताएगी गर्मी

Ranchi. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में तेज हवा चलने और बारिश की आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. यह जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को दी है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर और पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार चतरा, लोहरदगा और कोडरमा जिलों को छोड़ शेष जिलों में गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. हालांकि छह मई के बाद राज्य भर में मौसम साफ होने की सम्भावना है. मौसम साफ होते ही फिर से तापमान में वृद्धि होने लगेगी.

Exit mobile version