Site icon Lahar Chakra

Weather Alert: आज भी बारिश के साथ वज्रपात के अनुमान, गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Jamshedpur.राज्य के विभिन्न जिलों में 10 मई तक बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ बारिश के साथ वज्रपात एवं ओलावृष्टि हो सकती है। इसे लेकर विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 38.5 डिग्री डाल्टनगंज में और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके में 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश बोकारो जिले के तेनुघाट में 22.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई।

उल्लेखनीय है कि पिछले लगभग 10 दिनों से राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। किसी जिले में भारी बारिश तो किसी जिले में गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग में पूरे मई महीने में इसी प्रकार के मौसम रहने की संभावना जताई है।

Exit mobile version