Site icon Lahar Chakra

Weather Alert: मौसम में बड़े बदलाव का संकेत, जमशेदपुर सहित 18 जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना

Jamshedpur. जमशेदपुर सहित 18 जिलों में आज मेघ गर्जन, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दोपहर बाद से ही कई इलाकों में बादल छाने और मौसम के करवट लेने के आसार हैं। विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल को रांची, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं तेज आंधी चलने की संभावना है।

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही मेघ गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने भी लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में तेज हवा, गर्जन और हल्की बारिश हो सकती है।

Exit mobile version